Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पुंछ के मेंढर में ग्रेनेड ब्लास्ट में दो सेना के जवान शहीद P10NEWS

 

मंदीप एम गोरडवार मुख्य संपादक(EDITOR IN CHIEF)


पुंछ के मेंढर में ग्रेनेड ब्लास्ट में दो सेना के जवान शहीद

Spread the love

शिमला -18 जुलाई.जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में अचानक हुए ग्रेनेड ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए इन दोनों जवानों में एक सेना में कैप्टन था।दोनों जवानों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब भगवान सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि, यह पूरी घटना मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घटी। सेना के ये दोनों जवान यहां ड्यूटी दे रहे थे। लेकिन इतने में अचानक से इनके पास एक भयंकर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ और ये दोनों जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गए और इनकी जान चली गई।बताया तो यह भी जाता है कि इस घटना में कुछ और जवान घायल भी हुए हैं।जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।



            मंदीप एम गोरडवार मुख्य संपादक.                                         (EDITOR IN CHIEF)


Post a Comment

0 Comments