Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जानें दिल्ली हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश ने पौने दो घंटों तक खडे होकर ही क्यों की सुनवाई…. , P10NEWS

  


जानें दिल्ली हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश ने पौने दो घंटों तक खडे होकर ही क्यों की सुनवाई…. मंदीप एम गोरडवार,एडिटर इन चीफ, P10NEWS


 दिल्ली,दिल्ली हाईकोर्ट में एक अनोखा वाकया देखने को मिला। महिला न्यायाधीश ने खड़े होकर केस की सुनवाई की। जब महिला न्यायाधीश खड़ी हुईं तो कोर्ट रूम में बैठे सभी वकील भी उठ खड़े हुए। महिला न्यायाधीश ने कोर्ट रूम में बैठे वकीलों से कहा कि आप लोग बैठे रहें। मै ऐसे ही खडे होकर सुनवाई करूंगी, क्योंकि डॉक्टर ने बोला है।

ये अजीब मामला दिल्ली हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश एम प्रतिभा सिंह के न्यायालय में देखने को मिला। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि सुनवाई के दौरान वकील खड़े होते हैं और जज अपनी कुर्सी पर बैठे होते हैं। लेकिन आज न्यायाधीश प्रतिभा सिंह सुनवाई के दौरान खड़ी हो गईं। वकील भी खड़े हुए तो जज बोलीं कि आप लोग बैठें। डाक्टरों में कहा है कि हर घंटे बाद शारिरिक मूवमेंट होती रहनी चाहिए। हम न्यायाधीश लोग 14-15 घंटे सीट पर बैठकर कर काम करते रहते हैं। ये स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।

न्यायाधीश प्रतिभा सिंह के न्यायालय में आज 50 से ज्यादा केस लगे थे। सभी मामलों की दोपहर 12.30 से 1.30 और फिर दोपहर बाद 3.45 से 4.25 तक की सुनवाई उन्होंने खड़े होकर ही की। इस दौरान वो एक अलग तरह के स्टैंड का सहारा ले रही थीं। इसे कंप्यूटर के मुताबिक दुरुस्त किया जा सकता था।

                          मंदीप एम गोरडवार मुख्य संपादक                                           ( EDITOR IN CHIEF).                                    


Post a Comment

0 Comments