Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नेशनल हेरॉल्ड मामले में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर देशभर में विरोध P10NEWS

       
मंदीप एम गोरडवार मुख्य संपादक(EDITOR IN CHIEF)



     दिल्ली/- 21जुलाई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेरॉल्ड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। हिमाचल कांग्रेस इसके विरोध में आज शिमला में ED दफ्तर के बाहर धरना देगी। यहां पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेता पहुंचेंगे। शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किए जाएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बार-बार ED द्वारा पूछताछ किए जाने से नाराज है। इसके विरोध में आज देशभर में पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। AICC के हिमाचल प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए इस्तेमाल कर रही है। जिस मामले की फाइल सीबीआई लंबी जांच के बाद बंद कर चुकी है। उसी मामले में गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस बनाने की कोशिश हो रही है। यह सब महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है।उधर,कुलदीप राठौर ने बताया कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इसके विरोध में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा 148 दिनों की होगी, जो 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।



                 मंदीप एम गोरडवार मुख्य संपादक.                                      (EDITOR IN CHIEF)


Post a Comment

0 Comments