Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार सहित कई राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल p10news

बिहार सहित कई राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले पांच दिनों तक बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा 



नई दिल्ली, एजेंसी। गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरु हो सकती है। इससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी।


यह भी पढ़ें
Hindi Breaking News Today 1 June: भोपाल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया स्वागत

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी जहां जाते हैं... दे जाते हैं यादें, बर्लिन के बाद शिमला में भी दिखा भावुक पल


इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।  जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें
विकास में ड्रोन की बढ़ती भूमिका, खेतों से लेकर सरहदों की कर रहे निगरानी

राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें
Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में 400 से ज्यादा बढ़े कोरोना के मामले, 2745 नए केस दर्ज, 18 हजार के पार हुए एक्टिव मरीज

पंजाब में तापमान में इजाफा होगा

पंजाब में बुधवार से तापमान में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, हालांकि हवा चलती रहेगी।

हिमाचल में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें
Jagran Trending | Biodiversity crisis | जैव विव‍िधता पर अपार संकट, चेत जाओ वरना रहने लायक नहीं रहेगी ये धरती

उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।




यह भी पढ़ें

Rain News: अगले पांच दिनों में देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, आंधी का भी है अलर्ट; जानिए IMD का ताजा अपडेट

Monsoon Update: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, इस बार मानसून में होगी जमकर बारिश

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अगले पांच दिन छाए रहेंगे बादल, मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार


Post a Comment

0 Comments