Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश में आज से गर्मी से मिलेगी राहत,तूफान और बारिश की चेतावनी p10news

 

                                                                       शिमला-16 मई. हिमाचल प्रदेश वासियों को आज तपती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में सभी जगह मौसम अपना असर दिखाएगा। इससे प्रदेश में बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगी।


मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मैदानी और माध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने क़ी चेतावनी जारी क़ी हैं, जबकि माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलेगा। कहीं पर भारी ओलावृष्टि भी होगी। अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज्यादा असर शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा और किन्नौर जिले में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ काफ़ी सक्रिय है। इसका असर दो दिन देखने को मिलेगा। 17 मई तक मौसम खराब रहेगा।

Post a Comment

0 Comments