मुख्य संपादक(EDITOR In CHIEF):-
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को समय-समय पर राजधर्म सिखाने वाले उप राज्यपाल अनिल बैजल ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस खबर से आम आदमी पार्टी खुश तो होगी लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा यह है कि अनिल बैजल ने इस्तीफा क्यों दे दिया। वैसे इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया जा रहा है।
इस्तीफे से पहले अनिल बैजल के स्वास्थ्य के बारे में कोई खबर नहीं थी।बीसवें उपराज्यपाल नजीब जंग के बाद बैजल दिल्ली के एलजी बने थे। उन्हें दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। प्रशासन को लेकर अकसर उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद रहते थे। ध्यान रहे, 30 दिसंबर 2021 को बैजल का कार्यकाल पूरा हो गया था लेकिन उन्हें सेवा में विस्तार दिया गया था। वह पांच साल तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। अधिकारों को लेकर भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल और एलजी के बीच विवाद होता रहा है।अनिल बैजल 1969 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वो दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल बनाए गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय गृह सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। गृह सचिव रहने के दौरान ही उन्होंने किरण बेदी पर कार्रवाई की थी और उन्हें हेड ऑफ जेल्स के पद से हटा दिया था। उनपर जेल के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था।अनिल बैजल ने कई मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पद संभाले। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपसचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2006 में वह शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन से जुड़े रहे।
0 Comments